Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंपूर्ण समाधान दिवस मिल्कीपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सुनी जन...

संपूर्ण समाधान दिवस मिल्कीपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सुनी जन शिकायतें


◆ 142 शिकायतों के सापेक्ष मौके पर मात्र 2 का निस्तारण


मिल्कीपुर, अयोध्या। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। समाधान दिवस में तेंधा पूरे बढ़ईन गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम प्रताप ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके खेत को जाने वाला एक मात्र चकमार्ग है जिसे विगत कई वर्षों से गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करके खेती की जा रही है। जिससे खेत की जुताई व बुवाई समय पर नहीं हो पाती है। उक्त चकमार्ग सं० 1084 को खाली कराने हेतु कई शिकायती पत्र दिया गया लेकिन आज तक चक मार्ग खाली नहीं कराया जा सका है। वहीं पलिया जगमोहन सिंह गांव के प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन योजना के द्वारा कराए जा रहे कार्यों से ग्राम सभा की अधिकांश सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है जिससे आए दिन ग्रामीण व स्थानीय लोग सहित राहगीर चोटहिल होते रहते हैं। सड़क को गड्ढा मुक्त कराते हुए समस्या से निजात दिलाया जाए।

     तहसील समाधान दिवस के दौरान कुल 142 शिकायतें पेश हुई जिनमें मात्र 2  शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर मामले सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारी से ही संबंधित छाया रहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह ने समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों व प्रतिनिधियों को खाना पूर्ति न करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्थल पर जाकर पीड़ित से मिले तभी कोई रिपोर्ट लगाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह, तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय,  क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सुनील कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर के के सिंह, उपखंड अधिकारी विद्युत मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर रषीश कुमार, मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों के प्रतिनिधि व अन्य विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments