◆ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई, प्रकाश व पेयजल व्यवस्था पर दिया जोर
अयोध्या। परिक्रमा को लेकर एडीजी लखनऊ जोन सुजीतपांडेय ने मंगलवार को अयोध्या के परिक्रमा मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मण्डलायुक्तराजेशकुमार, आईजीप्रवीणकुमार तथा जिलाधिकारीनिखिलटीकारामफुंडे मौजूद रहे। निरीक्षण दल ने लताचौक, नयाघाट, हनुमानगुफा, कारसेवकपुरम, हलकाराकापुरवा, आशिफबाग, सूर्यकुण्ड, जनौरा, गिरिजाकुण्ड, मोदहाओवरब्रिज, सहादतगंज, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, रेतिया, उदयातिराहा, राजघाटपार्क, झुनकीघाटसेनयाघाट तक के परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया।
एडीजी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिक्रमामार्गकीसफाईव्यवस्था, सड़कोंकीमरम्मत, प्रकाशव्यवस्था, पेयजलकीउपलब्धता, शौचालयोंकीस्थिति, नालोंकेऊपरढक्कनलगाने तथा मिट्टीवबालूडालने का कार्य समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
मण्डलायुक्त ने भी अधिकारियों से कहा कि परिक्रमा मार्ग पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं परिक्रमा शुरू होने से पहले पूर्ण कर ली जाएं।