Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपर जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर । अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कन्नौजिया द्वारा धान क्रय केंद्र कटेहरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर स्वेता सिंह, एम आई, विशाल सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।मौके पर झिनकू पुत्र बखेड़ू का धान क्रय किया जा रहा था। कुल धान 488.40 क्विटल की खरीद 17 किसानो से कल तक की जा चुकी है। बखेडू द्वारा अवगत कराया गया कि धान वेचने में कोई असुविधा नही हुई और न ही कोई अतिरिक्त/ अवैध धनराशि की माग की गई। लगभग 185 किसानों द्वारा अब तक धान विक्रय हेतु संपर्क किया गया है।निरीक्षण दौरान सभी उपकरण ठीक पाया गया। 1277 बोरे क्रय केंद्र पर उपलब्ध पाए गए। क्रय केंद्र प्रभारी को कृषकों से वार्ता कर धान क्रय में तेजी लाने हेतु एवं विक्रय कर चुके किसानों के भुगतान हेतु निर्देशित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments