Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआदर्श चौरसिया लेडिस क्लब की बैठक सम्पन्न

आदर्श चौरसिया लेडिस क्लब की बैठक सम्पन्न

अयोध्या। आदर्श चौरसिया लेडिस क्लब की बैठक शक्ति विहार कॉलोनी में शानू चौरसिया के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें आदर्श चौरसिया लेडिस क्लब की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता विजय चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। बैठक से पहले क्लब की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवान रामलला का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन करने के बाद वह बैठक में शामिल हुई। जहां शंकरा देवी चौरसिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बुकें भेंट करके और अन्य महिलाओं के साथ स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज की महिलाओं को मुख्य धारा में आकर विकास के तमाम रास्तों को चुनने के लिए आमंत्रित किया और सामाजिक राजनीतिक जीवन में अपनी सह भागीदारी दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रीता दिलीप चौरसिया व जिला अध्यक्ष प्रयागराज तथा सुमिता विकास चौरसिया कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रयागराज मौजूद रही। इस अवसर पर अयोध्या जिला इकाई की टीम में प्रीति चौरसिया, पूजा चौरसिया, रजनी चौरसिया, नंदिता चौरसिया, कंचन चौरसिया, रमा चौरसिया, अनीता चौरसिया, सुधा चौरसिया, ऐश्वर्या चौरसिया के साथ-साथ जिला अध्यक्ष रमेश चौरसिया, अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेश महामंत्री राकेश चौरसिया एडवोकेट तथा सुधीर चौरसिया, विजय चौरसिया मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments