Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कार्यवाही

अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कार्यवाही

आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना अध्यक्ष अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ पूरे विभिन्न इलाकों का दौरा कर, क्षेत्र  के संभ्रांत नागरिकों को इकट्ठा कर वार्ता की।  इस दौरान नेवारी और बड़ागांव का दौरा कर वहां पर मुस्लिम नेताओं से बातचीत कर सहयोग की अपील की, बताया की वह किसी भी तरह की अफवाह से बचें और किसी के बहकावे में आकर धरना प्रदर्शन के लिए तैयार ना हो,



किसी भी तरह के अफवाह फैलाने वाले को  हमसे या हमारे पुलिसकर्मी या थाने की टोल फ्री नंबर, 112 नंबर पर जानकारी दें। कोई संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में नजर आता है तो फोन कर जानकारी दें उचित कार्रवाई होगी। इस विषय पर थाना अध्यक्ष जहागीर गंज विजय तिवारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कहीं कोई भी समस्या नहीं है। हर जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। संदिग्धों पर नजर रखा जा रहा है, क्षेत्र में आने जाने वालों पर बराबर नजर रखा जा रहा है, कहीं किसी को कोई दिक्कत होगी उचित कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालो पर नजर रखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments