Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर फर्जी सूचना देने वालों पर होगी कार्रवाई

फर्जी सूचना देने वालों पर होगी कार्रवाई

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों से गुरुवार रात पुलिस को दी गई सूचनाएं फर्जी पाई गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैनापुर गांव निवासी प्रिंस कुमार मौर्या तथा अशरफपुर मझगवां और उफरौली गांव निवासी सुरेश कुमार शर्मा द्वारा पुलिस को गंभीर घटनाओं की सूचना दी गई थी। सूचना को संज्ञान में लेते हुए उप निरीक्षक गुलाम रसूल हमराहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान ये सूचनाएं निराधार व फर्जी साबित हुईं। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version