Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंयुक्त चेकिंग अभियान में स्लीपर बसों पर की गई कार्यवाही

संयुक्त चेकिंग अभियान में स्लीपर बसों पर की गई कार्यवाही


अंबेडकर नगर। मंगलवार को ए आर टी ओ,जीएसटी की प्रवर्तन टीम व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य परिवहन निगम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की गयी। चेकिंग में एक प्राइवेट बस को परिवहन निगम के कार्यशाला में निरुद्ध तथा चार स्लीपर बसों का चालान किया गया एवं दो स्लीपर बसों को जी०एस०टी०टीम द्वारा निरुद्ध किया गया। वहीं चार ओवरलोड वाहनों को बन्द एवं 20 वाहनों के विरुद्ध विभिन्न अभियोगों में चालान की कार्यवाही की गयी। गौरतलब है कि परिवहन आयुक्त द्वारा स्लीपर बसों को जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments