Sunday, March 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागल्ला व्यापारी से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गल्ला व्यापारी से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। कुमारगंज पुलिस ने गल्ला व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, नकदी समेत कई सामान बरामद किए हैं।

26 फरवरी 2026 को कस्बा कुमारगंज में आरोपी ने खुद को पुलिस से जुड़ा बताकर एक गल्ला व्यापारी से 9.5 क्विंटल सरसों बेचने के नाम पर 50 हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद उसने व्यापारी से कहा कि सरसों थाने पर लाद दी जाए। वह चाबी लाने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। काफी देर तक वापस न आने पर व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ और उसने थाना कुमारगंज में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी विभिन्न थानों के क्षेत्रों में इसी तरह की ठगी की घटनाएं कर चुका है।

आरोपी के कब्जे से 23 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी पैशन प्रो मोटरसाइकिल, दो पन्नियों में काली-पीली सरसों का नमूना, सात फर्जी नंबर प्लेट, पुलिस की एक वैरेट कैप तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। उसके खिलाफ बस्ती और अयोध्या जनपद के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments