जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। एसओ कटका अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के एक किशोरी के साथ यौन शोषण व पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी रविन्दर पुत्र शिवप्रसाद निवासी गोविन्दपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को शनिवार सुबह अमड़ी शिवाला के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सीताराम, उपनिरीक्षक दाराशंकर यादव, कांस्टेबल हरेन्द्र यादव एवं महिला कांस्टेबल संध्या शामिल रहीं।