Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

0

अयोध्या। बीकापुर पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर हनुमानगढ़ी क्षेत्र से अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी ग्राम जेरूआ को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक 29 मार्च 2026 को वादी की तहरीर पर कोतवाली बीकापुर में कई नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से जान से मारने की नीयत से हमला किया था। विवेचना के क्रम में मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गईं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट व धमकी से संबंधित एक अन्य मुकदमा दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रताप तिवारी, कांस्टेबल राजबहादुर सिंह तथा कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version