Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या के दौरान बुलेरो में मौजूद अभियुक्त गिरफ्तार

सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या के दौरान बुलेरो में मौजूद अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या। सेवानिवृत्त शिक्षक की बुलेरो चढ़ाकर हत्या कर दी गयी थी। इस दौरान वाहन में मौजूद एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम रवाना कर दी गयी है। घटना को अंजाम देने वाला मुख्य अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कनकपुर झगरौली बैंक के पास से दुर्गेश यादव पुत्र सिंघराज यादव निवासी विजयनपुर सजहरा थाना तारुन अयोध्या को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि जुबेर खान व रामतीरथ तिवारी के बीच जमीनी विवाद था। जिसमें रामतीरथ की हत्या करने की योजना बनाई गयी। योजना के मुताबिक उसे बुलेरो से टक्कर मार दिया गया। टक्कर मारने के दौरान बुलेरों जुबेर खान चला रहा था। दुर्गेश भी बुलेरों में उसके साथ बैठा था तथा जुबेर की हौसलाफजाही कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments