Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप

भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप

0

अयोध्या। सोहावल क्षेत्र के पिरखौली गांव के मजरे महाराजा के पुरवा निवासी सोनाराम,आशीष, बलराम रैदास अमरजीत पाल सालिक राम ने आईजी, डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर अपनी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों द्वारा बल पूर्वक कब्जा करने के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे सत्तीचौरा चौकी प्रभारी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनका घर उजड़ जाने की शिकायत उन्होंने कई जगह की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष रुप से जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग किया। 13 जून को अपराह्न 3 से 5 बजे के बीच की घटना बताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version