Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाबालिक से छेड़छाड करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक से छेड़छाड करने का आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। थाना तारून के पुलिस ने नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड व अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर से कोचिंग पढ़ने आई नाबालिक बालिका को रास्ते में बहला फुसला कर व धमकी दे कर मोटर साईकिल पर बैठा लिया। अश्लील हरकतें करते हुए किछुटी चौराहे के पास तक ले गया। पीड़ित बालिका द्वारा शोर मचाने पर छोड कर भाग गया था।

आरोपी अमित कुमार सिंह 37 वर्ष पुत्र विजय पाल सिंह निवासी आगागंज टिकरी थाना तारुन जनपद अयोध्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पीडिता के पिता की तहरीर व पीडिता के न्यायालय में दिये बयान के आधार पर तारून थाने 323, 504, 506, 363, 354 व पाक्सो एक्ट व 3(2)5ं का मुकदमा दर्ज किया गया था।  आरोपी को आगागंज तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments