Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधिवक्ता पर चाकू से हमले के आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अधिवक्ता पर चाकू से हमले के आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। सोमवार को मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलऊवा बरियारपुर चौराहे पर अधिवक्ता श्वेत कुमार सिंह निवासी बेलऊवा बरियारपुर पर हुए चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

घायल अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने विशाल पुत्र जियालाल, गोकुल उर्फ गोरखनाथ पुत्र कपिल देव तथा पृथ्वीराज पुत्र कपिल देव निवासी हसनपुर इस्माइलपुर गंज, थाना मालीपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हसनपुर मोड़ से मंगलवार सुबह विशाल और गोकुल को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे कहीं भागने की फिराक में थे। पूछताछ के बाद दोनों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विशाल के खिलाफ मालीपुर थाने में पास्को एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गोकुल पर दो मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments