Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजेल भेजा गया गौवंश की हत्या का आरोपी

जेल भेजा गया गौवंश की हत्या का आरोपी

अंबेडकरनगर। गोवंश के हत्यारोपी को उप जिलाधिकारी ने 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गौरतलब है कि अहिरौली थाना क्षेत्र के खेवार ग्रामसभा के मजरे जैनपुर गांव में शंभूनाथ वर्मा पुत्र प्रह्लाद वर्मा ने घर में बंधी अपनी ही गोवंश को पहले मारा पीटा फिर फसल में डालने के लिए रखी हुई जहरीली दवा को पिलाया जब इतने में उसके प्राण नही निकले तो लाठी डंडे से पीटकर पीटकर गौवंश की हत्या कर दी थी। आरोपी की मां ने पुत्र के खिलाफ थाने में जाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने गौवंश को गड्ढा खुदवाकर दफन करवा दिया था। मामला तूल पकड़ा तो तीसरे दिन मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद गौवंश का पोस्टमोर्टम चिकित्सकों की टीम ने किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments