Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादहेज में बाईक मांगने का आरोप, ससुराल पक्ष के उपर मुकदमा दर्ज

दहेज में बाईक मांगने का आरोप, ससुराल पक्ष के उपर मुकदमा दर्ज

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर आधा दर्जन ससुराल पक्ष के लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है। इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार डीह निवासी गुड सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व वह अपनी बेटी संगीता की शादी संतोष पुत्र नरेश निवासी सोहावल पचरकट मोहल्ला थाना रौनाही के साथ प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न कराई गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया की उनकी बेटी शादी के बाद जब ससुराल गई तो ससुराली जनों द्वारा कम दहेज के उलाहना देते हुए उसे मारा पीटा जाने लगा। बेटी द्वारा कई बार बताया गया कि उनके पति संतोष, ससुर नरेश, सास उषा, संजू, अरविंद व मंतोष द्वारा अपाची बाइक की मांग की जा रही है। ससुराली जनों को अपाची बाइक देने में असमर्थता जताने पर उक्त ससुराली जनों द्वारा उनकी बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया तथा साथ में अपाची बाइक लेकर आने की बात कही है। ससुराली जनों द्वारा कहां गया की जब बाइक लेकर आओगी तभी ससुराल में रहने दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर विवाहिता के पति संतोष, ससुर नरेश, सास उषा, संजू, अरविंद व मंतोष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments