Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चोरी के मुकदमे में नामजद आरोपी गिरफ्तार, 21,487 रुपये बरामद

चोरी के मुकदमे में नामजद आरोपी गिरफ्तार, 21,487 रुपये बरामद

0

अंबेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से 21,487 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जौहरडीह रेलवे क्रॉसिंग से शहजादपुर जाने वाले मार्ग पर रपटा पुल के पास घेराबंदी कर युवराज पुत्र घनश्याम निवासी लेहड़ी चकिया, थाना सम्मनपुर को पकड़ लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल धनंजय यादव, राहुल कुमार और कुनाल यादव शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version