Monday, June 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआरोपी कार चालक गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना में आठ की हुई थी मौत

आरोपी कार चालक गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना में आठ की हुई थी मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात अकबरपुर–जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ के पास पहले दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद राहगीर और स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए सड़क पर जुट गए। इसी बीच तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर वहां खड़े लोगों पर चढ़ गई। इस भयावह हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विशाल विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा निवासी चितई पट्टी, थाना कटका को जलालपुर–मालीपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है। साथ ही मामले की गहन जांच जारी है और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर सख्त यातायात नियंत्रण, स्पीड मॉनिटरिंग और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। तेज रफ्तार, लापरवाही और खराब वाहनों और सड़क के किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से बिल्डिंग मटेरियल वाहनों के मरम्मत और अवैध रूप से कब्जे के चलते ऐसे हादसे आम होते जा रहे हैं, जो प्रशासन और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments