Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सीसीटीवी में कैद हुई हादसे की घटना, 16 दिन बाद दर्ज हुआ...

सीसीटीवी में कैद हुई हादसे की घटना, 16 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

0
11
ayodhya samachar

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज मोहल्ले में युवक की  मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने 16 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हैदरगंज निवासी शीला गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह मई को उनका बेटा राहुल घर के बाहर गली में बैठा था। इसी दौरान एक थ्री व्हीलर चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से पीछे किया, जिससे राहुल वाहन की चपेट में आ गया। आरोप है कि चालक ने वाहन वापस मोड़ते समय दोबारा युवक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।

महिला ने बताया कि वह अशिक्षित हैं और राहुल उनका इकलौता बेटा था। घटना के समय उन्हें हादसे की सही जानकारी नहीं हो सकी, जिसके चलते बिना पोस्टमार्टम कराए ही अगले दिन बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पूरे हादसे का खुलासा हुआ।

फुटेज में दुर्घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद पीड़िता ने नगर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी के आधार पर वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here