Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअभाविप कैंट नगर इकाई का गठन, - देवांश सिंह बने अध्यक्ष

अभाविप कैंट नगर इकाई का गठन, – देवांश सिंह बने अध्यक्ष


अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या पश्चिम जिले की कैंट नगर इकाई का सत्र 2025-26 का गठन मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आई टी कैंपस के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियेश पांडेय, इतिहास संकलन के प्रदेश सचिव राजीव पाठक, महानगर मंत्री मानवेन्द्र प्रताप सिंह और विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

चुनाव अधिकारी डॉ. प्रियेश ने नगर अध्यक्ष के रूप में देवांश सिंह और नगर मंत्री के रूप में राघवेंद्र तिवारी के नाम की घोषणा की। नगर मंत्री राघवेंद्र ने कहा कि संगठन छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देगा। अध्यक्ष देवांश ने अभाविप को छात्रों व शिक्षकों के बीच सेतु बताते हुए संगठन की गतिविधियों को और तेज करने का संकल्प लिया।

नगर उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, डॉ. बद्री विशाल सिंह, सुप्रिया सिंह व सह मंत्री सचिन कसौधन, ऋषभ राय, संचिता प्रजापति बने। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में प्रियांशु तिवारी, आदर्श चतुर्वेदी, अनुराग शुक्ला, यश पाठक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments