Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा सांसद का एबीवीपी ने...

राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा सांसद का एबीवीपी ने फूंका पुतला


अयोध्या। राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन का एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर मंत्री मानवेन्द्र प्रताप ने किया।

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला ने कहा कि देश की संस्कृति एकता व अखंडता को बचाने के लिए सर्वसमाज को साथ लेकर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले राणा सांगा का अपमान करने वाले राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने निंदनीय कृत्य किया है। उनके इस कृत्य पर उन्हें निष्कासित करने की बजाय समाजवादी पार्टी द्वारा उनका समर्थन किया जाना समाजवादी पार्टी की देश व महापुरुष विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

महानगर मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राणा सांगा इस देश के आदर्श है उनके इस अपमान से पूरे देश का अपमान हुआ है। विभाग संयोजक शशांक सिंह विद्यार्थी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को सांसद पर तत्काल कार्यवाही करते हुए देश के महापुरुषों का सम्मान करनी चाहिए। साकेत महाविद्यालय के पूर्व छात्र नेता जन्मेजय सिंह बाबा ने कहा कि राणा सांगा केवल राजपूत समाज नहीं बल्कि भारतीय जनमानस के गौरव हैं आज जब देश अपने अमृत काल में है।

साकेत महाविद्यालय की इकाई मंत्री नीलम गोस्वामी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने सदैव महापुरुषों के सम्मान में अपनी आवाज उठाई है। स्वतंत्रता के अमृत काल में देश के लिए शहीद होने वाले अनेक हुतात्माओं को देश के सामने लाने का काम किया है। इसलिए विद्यार्थी परिषद राणा सांगा के सम्मान को सहने वाली नहीं है।

इस दौरान प्रांतीय नेता शिवम मिश्रा, अंशुमान सिंह राणा, आशुतोष, दुर्गेश तिवारी, आदर्श चतुर्वेदी, उत्कर्ष पांडे, किशन सिंह, आदित्य सिंह, नेहा वर्मा, श्रेया शुक्ला, कामिनी चौरसिया, राघवेन्द्र तिवारी, दिवाकर चौरसिया, अनुराग शुक्ला,रवींद्र वर्मा, प्रखर सिंह, सौरभ सिंह, प्रियांशु तिवारी, ऋषभ वर्मा, शशांक शेखर तिवारी, वैभव सिंह, यश पांडेय, अंश जायसवाल, विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments