Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआप के पूर्वांचल प्रभारी समीर कुमार चौधरी बसपा में शामिल, मायावती से...

आप के पूर्वांचल प्रभारी समीर कुमार चौधरी बसपा में शामिल, मायावती से मुलाकात कर ली सदस्यता

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। पूर्वांचल में आम आदमी पार्टी के सक्रिय और प्रभावशाली नेता रहे समीर कुमार चौधरी ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने लखनऊ स्थित बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के आवास पर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ली।

इस अवसर पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल एवं अम्बेडकरनगर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सावंत ने समीर कुमार चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष सुनील सावंत ने कहा कि “समीर जैसे ईमानदार, कर्मठ और जुझारू युवा नेता के पार्टी में आने से दलित व पिछड़े वर्ग के युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।” उन्होंने विश्वास जताया कि समीर कुमार चौधरी का अनुभव पार्टी संगठन को नई मजबूती देगा।

बसपा में शामिल होने के बाद समीर कुमार चौधरी ने कहा, “बहन मायावती जी के नेतृत्व और बसपा की जनहितकारी नीतियों से प्रेरित होकर मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का संकल्प लेता हूं।”

इस अवसर पर पूर्व विधायक भीमराव अंबेडकर, मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, दयाराम राजभर, जिला प्रभारी अरविंद गौतम, जंग बहादुर, गुड्डू, छेदीराम मौर्य, प्रीतम पाल, अकरम इदरीसी, रोहित प्रजापति सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समीर चौधरी को बधाई दी और उनके आगमन को पार्टी के लिए शुभ संकेत बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments