Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले कार्यवाही की मांग को...

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले कार्यवाही की मांग को लेकर आप ने सौपां ज्ञापन


अयोध्या । पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में जिला इकाई ने सोमवार को ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या को जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।

जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग कि यूपी पुलिस भर्ती और समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक मामले की हाई कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए। पेपर लीक करने वाले सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। यू पी पुलिस भर्ती की परीक्षा को अगले एक माह के भीतर कराया जाए। प्रदेश सरकार सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई पेपर लीक ना हों।

इस मौके पर सुनील कुमार मौर्य जिला महासचिव यूके द्विवेदी गायत्री मिश्रा इंद्रजीत यादव एडवोकेट सत्य  प्रकाश मौर्य एडवोकेट शाहजहां मास्टर दिलीप वर्मा रितेश सिंह खेलकूद प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव पूर्व प्रत्याशी मिल्कीपुर हर्षवर्धन कोरी मोहित महाराज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अरविंद सेन बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष तेज नारायण मौर्य बीकापुर विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक निषाद और कुंदन निषाद राम जी वर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments