Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी ख़ारिज करने की मांग को...

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी ख़ारिज करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


अयोध्या । आम आदमी पार्टी ने गांधी पार्क में प्रर्दशन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। आप जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले कई महीनों से दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर राजनैतिक षड़यन्त्र के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है जबकि आजतक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ई.डी. और सी.बी.आई. कोर्ट में रख नहीं पायी। अरविंद केजरीवाल जी की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करतें हुए अरविंद केजरीवाल जी को जेल के अंदर भी प्रताड़ित कर रहें हैं।

       उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई है कि इस प्रकरण में न्याय हों और केजरीवाल जी की अवैध गिरफ्तारी को तुरंत ख़ारिज करके उन्हें ससम्मान रिहा किया जाये और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ईलाज की मुक़्क़मल व्यवस्था दी जायें। संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग बंद हों।

इस दौरान बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अरविंद सेन, महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू पूर्व संगठन मंत्री यूके द्विवेदी पूर्व महिला जिला अध्यक्ष गायत्री मिश्रा यूथ प्रदेश सचिव मोहित महाराज स्वर्णिम वर्मा, विद्या वर्मा, रामजी वर्मा, मंडल प्रभारी गुड़िया राईन, जिला उपाध्यक्ष शारजहां मास्टर , अमित सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments