Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आम आदमी पार्टी ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

आम आदमी पार्टी ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

0

अयोध्या। राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर गांधी पार्क, सिविल लाइंस में पार्टी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि मानवता के नाते हम इन पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। चुनावी कार्य में लगे साथियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है। यह आवाज हम सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का प्रश्न है। मौके पर पार्टी के महासचिव सुनील मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप पटेल, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विद्या वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य स्वर्णिम वर्मा मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version