Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआम आदमी पार्टी नेताओं ने सरकार पर जमकर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी नेताओं ने सरकार पर जमकर साधा निशाना


अयोध्या। आम आदमी पार्टी के उ.प्र. प्रभारी सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। पत्रकार वार्ता में आप के मिल्कीपुर प्रभारी हर्षवर्धन कोरी कहा कि 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

      सुनील मौर्य महासचिव ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले में 12 घंटे ईडी की रेड चली जिसमें सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद गिरफ्तार किया। संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे है और उन्होंने अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करे। लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।

        गायत्री मिश्रा ने आगे कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है। संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।

     गोसाईगंज प्रभारी सत्य प्रकाश मौर्य ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। हम लोग इससे डरने वाले नही हैं। सरकार की तानाशाही से डरने वाले नही है। इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments