Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुकान में आग लगने से पति-पत्नी की जलकर मौत

दुकान में आग लगने से पति-पत्नी की जलकर मौत

अयोध्या । राम नगरी अयोध्या में हुए अग्निकांड में पति पत्नी की जलकर मौत हो गई। अग्नि कांड में झुलसे दंपत्ति को स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला ।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोतवाली के रायगंज चौकी क्षेत्र स्थित रमेश पतंग स्टोर में देर रात 12:00 बजे अचानक आग लग गई। दीपावली के बचे हुए पटाखे की आवाज से लोगों को आग लगने का पता चला। आग पर काबू प्राप्त करने के बाद झुलसे दंपत्ति को श्री राम चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उन्हें दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया वहीं मृतक दंपत्ति का एक 22 साल का पुत्र भी है जो उस समय सोने के लिए दूसरे दुकान पर चला गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments