Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए युवक...

छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए युवक की पिटाई , मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए एक युवक की आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पिटाई कर दिया जिससे उसका सर फट गया और गर्दन पर गंभीर चोटे आई । पुलिस ने पीड़ित पिता के तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।  कटका थाना क्षेत्र के सूरजपुर खास गांव की है। झाम बाबा पीजी कॉलेज में दो गुटों के बच्चों के बीच कहां सुनी हो गई थी उक्त प्रकरण के बारे में एक पक्ष विवाद को खत्म करने के लिए दूसरे पक्ष के घर गया कहा कि बच्चों के बीच विवाद हुआ है दोनों अपने-अपने बच्चों को समझा कर मामला खत्म करें ।इसी बात को लेकर विपक्षी उग्र हो गए और हाथापाई करने लगे तत समय गांव के सूरज लाल मौर्य, राहुल मौर्य ने बीच बचाव कर एक पक्ष को अपने घर ले गए किंतु दूसरे पक्ष के आदित्य मौर्य, निखिल मौर्य ,विराट मौर्य ,निर्दोष मौर्य तथा अमन मौर्य और अवनीश मौर्य निवासी दुदही नहीं माने और सूरज लाल के घर जाकर युवक को मारा पीटा गया। मारने पीटने से उसका सर फट गया गर्दन पर गंभीर चोटे आई वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा  घायल के चाचा का कहना है कि इसके पूर्व भतीजे का ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ है चोट लगने के बाद से उसे लगातार उल्टी हो रही है।सुरजूपुर खास गांव निवासी ओमप्रकाश सिह की शिकायत पर पुलिस ने उक्त सभी के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments