Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedयुवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज

युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज


जैतपुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवादा कला में फॉर्म पर गए युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पीड़ित शाकिर अली पुत्र निजामुद्दीन ने घटना की तहरीर जैतपुर थाने में दी है। शाकिर अली ने बताया कि वह रविवार शाम करीब पांच बजे अपने मुर्गा फार्म पर गया था। उसी दौरान बरकत अली, कलामुदीन, सिकंदर पुत्र यार मुहम्मद और सलमा पत्नी कलामुदीन पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments