◆ नेपाल के रास्ते देश में आए थे नकली नोट, दो अन्य की तलाश जारी
अयोध्या। रामनगरी में बिहार के रहने वाले युवक को नकली नोट चलाने का प्रयास करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 500-500 के 10 नोट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में युवक ने नेपाल से जाली नोटों की आपूर्ति और अपने पिता की भूमिका का सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक की पहचान बिहार के बेतिया जिले के डढ़िया गांव, थाना सेमरा बाजार निवासी राजा बाबू के रूप में हुई।



