Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापांच सौ के दस नकली नोट के साथ पकड़ा गया बिहार का...

पांच सौ के दस नकली नोट के साथ पकड़ा गया बिहार का युवक


◆ नेपाल के रास्ते देश में आए थे नकली नोट, दो अन्य की तलाश जारी


अयोध्या। रामनगरी में बिहार के रहने वाले युवक को नकली नोट चलाने का प्रयास करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 500-500 के 10 नोट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में युवक ने नेपाल से जाली नोटों की आपूर्ति और अपने पिता की भूमिका का सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक की पहचान बिहार के बेतिया जिले के डढ़िया गांव, थाना सेमरा बाजार निवासी राजा बाबू के रूप में हुई।


राजा बाबू] आरोपी

 हनुमानगढ़ी क्षेत्र  की एक दुकान पर एक युवक 500 रुपए का नोट देकर चाबी का छल्ला खरीदने आया। दुकानदार को नोट संदिग्ध लगा, उसने पड़ोसी दुकानदार से पुष्टि कराई। इसी दौरान युवक भीड का लाभ उठा कर मौके से फरार हो गया। घटना संदिग्ध लगने पर व्यापारियों ने दर्शन मार्ग पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सूचित किया। पुलिस सर्तकता दिखाते हुए युवक का हुलिया और कपड़ों का विवरण लेकर कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में राजा बाबू ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसके पिता नेपाल से नकली नोट लाकर अपने बेटों को बाजार में चलाने के लिए देते हैं। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले रामजन्मभूमि थाने में केस दर्ज कर आरोपी युवक के पिता तथा भाई की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments