Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचंदा मांगने आए युवक ने बालिका से की छेड़खानी, ग्रामीणों ने दौड़कर...

चंदा मांगने आए युवक ने बालिका से की छेड़खानी, ग्रामीणों ने दौड़कर पकडा


सोहावल, अयोध्या। सोहावल रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीरपुर कांटा के एक मजरे में मदरसा बनवाने के नाम पर चंदा मांगने आए एक व्यक्ति द्वारा पांच वर्षीय बालिका को बहला-फुसला कर बाग में ले जाकर छेड़-छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे एक व्यक्ति शाहगंज बाजार में मदरसा बनवाने के नाम पर चंदा मांगने आया। अपने धर्म के लोगों के घरों में जाकर के उसने मदरसा के नाम पर चंदा मांगा चंदा लेकर जाते समय चुपके से गांव खेल रही एक बालिका को बहला फुसलाकर लेकर जाने लगा। गांव से लेकर कुछ दूर बाग में ले जा कर छेड़खानी करने लगा।  बालिका की रोने की आवाज बाग में जानवर चारा रहे लोगों को शक हुआ ग्रामीणों ने जब उसका पीछा किया तो वह व्यक्ति बालिका को छोड़कर भागने लगा ग्रामीणों ने घेराबंदी करके गांव से कुछ दूर स्थित बाग में पकड़ लिया पड़ा। सूचना पीआरबी 112 पर दिया सूचना पर पहुंचे पीआरबी 112 के हेड कांस्टेबल उपेंद्र चौहान और चालक हरीश कुमार दुबे ने पहुंच कर पूछताछ किया तो आरोपी युवक ने अपना नाम ने अपना इसरार अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी उछाह पाली थाना इनायतनगर बताया। रौनाही थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया आरोपी ने बहला फुसला कर बच्ची को बाग में ले जा कर छेड़खानी की। जिसे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी पर अपहरण तथा छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments