Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

0
ayodhya samachar

बसखारी अंबेडकर नगर। रविवार देर शाम को हुए एक और सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। कटक थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्योरी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में तत्काल घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बसखारी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र के उसका फाजिलपुर निवासी अमन (18) पुत्र सुरेश रविवार को गांव के ही अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से गोविंद साहब मेला देखने गया था। बताया जा रहा है देर शाम को अमन मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था कि नेवरी बाजार के पास अज्ञात वाहन के चालक ने अमन की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही अमन मोटरसाइकिल समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कटका पुलिस ने तत्काल घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल अमन को मृत घोषित कर दिया। अमन की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन सीएचसी बसखारी पहुंच गये। मौके पर बसखारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version