Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत


अम्बेडकर नगर। अनियंत्रित ओवर लोड़ ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आने से 39 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर चालक समेत वाहन को कब्जे में ले लिया। मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने बताया कि टाण्डा के तरफ से ईंट लदी तेज रफ़्तार अनियंत्रित ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी जिसकी चपेट में साईकिल सवार हनुमान यादव पुत्र रामबेलास निवासी लक्ष्मणपुर ऐनवा आ गया। दुर्घटना में तत्काल साईकिल सवार हनुमान यादव की दर्दनाक मौत हो गई।

चर्चा है कि यातायात माह में विशेष चेकिंग अभियान चला लेकिन उसका असर गरीब मजदूर पर ही दिख पाया। पुलिस के सामने से रोज गुजरने वाली ईंट लदी ओवर लोड़ ट्रेक्टर ट्राली व अन्य मालवाहक वाहनों पर कार्यवाही नहीं की जाती है। जिससे वाहन स्वामियों को ओवर लोडिंग कार्य में बढ़ावा मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments