Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाभी का इलाज कर लौट रहे युवक की सांड की चपेट में...

भाभी का इलाज कर लौट रहे युवक की सांड की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पट्टी–सम्मनपुर रोड पर मुरवाह के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। भाभी का इलाज कर घर लौट रहे युवक की सांड की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।


इलाज कर लौटते समय हुआ हादसा


मिली जानकारी के अनुसार, मुरवाह गांव निवासी रोहित राजभर 28 वर्ष पुत्र राम कुशल सोमवार देर शाम अपनी भाभी का इलाज कराने बडेपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास गया था। इलाज कराकर बाइक से वापस लौटते समय गांव के निकट ही अचानक एक सांड उसकी बाइक के सामने आ गया। सांड की टक्कर से रोहित बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और बाइक उसके ऊपर ही दब गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। निजी अस्पताल में हुई मौत

परिजनों ने घायल रोहित को तुरंत जलालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सभी सदस्य बदहवास हैं।


पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments