Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिशोरी से सरेराह युवक ने की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

किशोरी से सरेराह युवक ने की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


कुमारगंज, अयोध्या। थाना क्षेत्र कुमारगंज के एक गांव में एक किशोरी ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता की तहरीर के अनुसार उसकी पुत्री  बीते सप्ताह शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। जब वह घर वापस आ रही थी तभी गांव के ही पवन कुमार ने प्रार्थी की पुत्री का हाथ पकड़ कर घसीट लिया व खेत में पटक दिया पुत्री के चिल्लाने व छेड़छाड़ में पुत्री के कपड़े भी फट गए चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग दौड़े लोगों को आता देखकर आरोपी छोड़कर भाग गया। प्रार्थी मजदूरी करने फैजाबाद गया था जब प्रार्थी देर रात घर आया तो पुत्री ने रो-रो कर पिता को आप बीती बताई और विपक्षी ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दिया और कहा जहां जाना है जाओ हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता।
क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा पास्को एक्ट, धमकी और छेड़छाड़ में केस दर्ज किया गया हैं शेष आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments