Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजेसुल्तानपुर थाना पुलिस ने रविवार तड़के एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल 32 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भभौरा जगदीशपुर खड़ंजा रोड से विजय प्रकाश सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी पकड़डीहा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को लगभग एक बजे गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन यादव, कांस्टेबल हिमांशु सोलियान व कांस्टेबल संजीत पाठक शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments