Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुकान खोलने जा रहे युवक की बोलेरो की चपेट में आने से...

दुकान खोलने जा रहे युवक की बोलेरो की चपेट में आने से मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। दुकान खोलने जा रहे युवक को तीव्र गति से जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों द्वारा घायल को इलाज हेतु नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तिवारी का पुरवा गांव निवासी उमेश यादव पुत्र रामनारायण यादव 32 वर्ष जो नेवादा बाजार में थाने के निकट अपनी दुकान चलाता है और अपना जीवन यापन करता था वह प्रतिदिन की भांति गुरुवार सुबह अपनी साइकिल से दुकान पर जा रहा था और जैसे ही दुकान के निकट पहुंचा तो जलालपुर की तरफ से नेवादा जा रही बोलोरो टक्कर मारते हुए फरार हो गई टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर लाया गया जहां चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया युवक अविवाहित था यह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments