Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में पंखा ठीक करते समय युवक की करंट से मौत, गांव...

घर में पंखा ठीक करते समय युवक की करंट से मौत, गांव में पसरा मातम


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के उसरहा गांव में शनिवार शाम एक घटना में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

संदीप प्रजापति file photo

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप प्रजापति पुत्र बनवारी लाल अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था, तभी अचानक उसमें करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक संदीप तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments