Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरई रिक्शा के पलटने से युवक की मौत

ई रिक्शा के पलटने से युवक की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। बारात से बाजा बजा कर लौट रहे युवक का ई रिक्शा पलटने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी कुंदन पुत्र राजू 23 वर्ष अपनी टीम के साथ आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के बिशईपुर गांव में बाजा बजाने रविवार को गया था सोमवार को बारात की विदाई होने के पश्चात वह अपने मंडली के साथ घर आ रहा था परंतु उसकी बाइक मालीपुर थाना क्षेत्र की सुरहुरपुर गांव में अपने मौसी के यहां खड़ा किया था जिसे लेने टेंपो से आ रहा था परंतु सोहगूपुर बाजार के पास टेंपो खराब हो गया और वह लोग पैदल आने लगे तभी मृतक युवक ने एक परिचित का ई रिक्शा बुलवाकर सुरहुरपुर जा रहा था कि कोतवाली क्षेत्र के सेठ राइस मिल बड़ा गांव के निकट  ई रिक्शा अचानक पलट गया जिसमें सभी लोग दब गई संभावना जताई जा रही है कि जहां ई रिक्शा पलटा है वहां एक बिजली का पोल लगा था जिससे वह टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को इलाज हेतु नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक का अभी दो वर्ष पूर्व शादी हुआ था जिसके कोई बच्चे नहीं थे तथा इसका एक बड़ा भाई मंदबुद्धि है इसके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments