Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से युवक की...

सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकापुर अयोध्या। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 19 बर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 11ः30 बजे कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौरे बाजार स्थित प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर हुआ। बताया गया कि चौरे चंदौली निवासी शुभम निषाद पुत्र सुभाष निषाद रविवार दोपहर करीब 11ः30 बजे चौरे बाजार में खरीदारी करने आया था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से कुचलकर शुभम निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। चौरे बाजार चौकी पुलिस द्वारा एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक संत कुमार मौर्य ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल लाने से पूर्व मौत हो चुकी थी। मृतक युवक शुभम निषाद अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। पिता की मौत बचपन में ही ढाई वर्ष की उम्र मे हो गई थी। मां भी पिता की मौत के बाद मर गयी, तभी से इसका पालन पोषण का कार्य इसकी दादी करती आयी है। सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत से परिवार में सिर्फ अकेली बची बुजुर्ग दादी भानुमति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मृतक शुभम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments