Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रेलर से कुचलकर युवक की मौत, दो महिलाएं घायल

ट्रेलर से कुचलकर युवक की मौत, दो महिलाएं घायल


मिल्कीपुर,अयोध्या। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।दो अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। थाना कोतवाली इनायतनगर के कुचेरा बाजार में शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय युवक आलोक कुमार उर्फ अनीस निवासी वीरमपुर गौहनियां थाना पूरा कलंदर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

आलोक कुमार उर्फ अनीस
File Photo

मोटरसाइकिल पर सवार युवती व बृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा है। शुक्रवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के वीरमपुर गौहनियां गांव निवासी आलोक कुमार उर्फ अनीश परिवार के सदस्यों अनुज कुमार, राम शंकर ,तारा देवी, शशी,अलका ,अर्पित व नानी फूलकली के साथ मोटरसाइकलों से मां कामाख्या देवी का दर्शन करने नगर पंचायत मां कामाख्या धाम गए थे।जहां से वापस लौटते समय शाम कुचेरा बाजार में पीछे से आ रही पिकप से बचने के लिए दाहिने तरफ हुए इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। ट्रेलर से कुचलकर आलोक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो महिलाएं घायल हो गई।

      सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी इनायत नगर देवेंद्र पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने भेजवाया तथा ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूँछतांछ कर रही है। घटना की जानकारी होने पर उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments