Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापैदल सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने...

पैदल सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर से अमानीगंज संपर्क मार्ग पर स्थित परसवा पेट्रोल पम्प के सामने सड़क पार कर रहे युवक को तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसा इतना जोरदार था कि युवक सड़क से किनारे गड्ढा में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भागने में कामयाब हो गया है।

बता दें कि इनायत नगर थाना के हिसामुद्दीन पुर पूरे निधान तिवारी गांव निवासी भरत तिवारी पुत्र दशरथ तिवारी अपनी मां गायत्री के साथ बहन सोनी तिवारी को लेकर अंजरौली स्थित मां काली मंदिर पर दर्शन पूजन करके वापस आटो से लौटा था। मृतक युवक अपनी मां तथा बहन के साथ परसवा पेट्रोल पम्प के सामने रोड पर आटों से उतर कर सड़क पार कर रहा था। तभी अमानीगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार युवक जिसका बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 42 बी क्यू 7769 ने 25 वर्षीय युवक भरत को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा और युवक बाइक सड़क पर छोड़ कर भागने में कामयाब रहा। हालांकि घटनाकारित बाइक की चाभी पीआरवी पुलिस ने इनायत नगर पुलिस को सौंप दिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस घायल भरत तिवारी के साथ उनकी मां तथा बहन को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां मौजूद सीएचसी अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव में घायल युवक भरत तिवारी को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर अभिमन्यु शुक्ल थाने की पुलिस फोर्स के साथ सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचकर शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटनाकारित युवक की तलाश शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments