Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत से लौटते ही अचानक गिरा युवक, नाक-कान से निकला खून; अस्पताल...

खेत से लौटते ही अचानक गिरा युवक, नाक-कान से निकला खून; अस्पताल ले जाते समय मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। संजीव वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा खेत से काम कर घर लौटे ही थे कि अचानक जमीन पर गिर पड़े। परिजनों के अनुसार गिरते ही उनकी नाक और कान से खून बहने लगा।

घटना से घबराए परिजन तुरंत उन्हें जलालपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। दो वर्ष पूर्व ही संजीव की शादी हुई थी, लेकिन संतान नहीं थी। इससे पूर्व परिवार पर बड़ा सदमा उस समय पड़ा था जब उनके बड़े भाई और मां का निधन हो गया था। परिवार में फिलहाल पिता ही शेष हैं।

युवक की अचानक मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में सम्मनपुर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments