Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शौच के लिए निकली महिला से अश्लीलता, विरोध पर दी जान से...

शौच के लिए निकली महिला से अश्लीलता, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी — आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई महिला के साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 11 नवंबर की रात तारा खुर्द निवासी सदा रामपाल ने उसे अकेला पाकर अश्लीलता की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले से ही गलत नियत से उसे परेशान करता था। घटना के समय जब महिला ने शोर मचाया तो उसका देवर मौके पर आ पहुंचा। उसे देखकर आरोपी खुद को छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।

शनिवार को पीड़िता ने मालीपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version