Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार माह की बच्ची का इलाज कराने जा रही महिला से छेड़छाड़...

चार माह की बच्ची का इलाज कराने जा रही महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध

जलालपुर अंबेडकरनगर। चार माह की बच्ची का इलाज कराने जा रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध बताते हुए इसे आपसी जमीन विवाद से जुड़ा बताया है।
पीड़िता के अनुसार वह जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और इन दिनों जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई हुई थी। गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे वह अपनी चार माह की बच्ची को इलाज के लिए जलालपुर ले जाने हेतु टेंपो से जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने टेंपो रुकवाकर उसे नीचे उतार लिया और जबरन झाड़ियों की ओर ले जाने का प्रयास किया।
महिला का कहना है कि उसी दौरान गुजर रहे राजगीरों के पहुंचने से उसकी आबरू बच सकी। आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि वह थाने में कई घंटे से बैठी रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
इस संबंध में जब जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हो रहा है। उनके अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा है, इसी रंजिश में आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments