Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाज़ार से लौट रही युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

बाज़ार से लौट रही युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाजार से लौट रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सोमवार को जलालपुर बाजार में सामान खरीदने गई थीं। इसी दौरान संदीप पुत्र अज्ञात नामक युवक ने पीछे से उसके कंधे पर हाथ रखकर छेड़खानी शुरू कर दी। अचानक हुई हरकत से घबराई युवती किसी तरह खुद को आरोपी से बचाते हुए कोतवाली पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर प्रकृति का है, इसलिए त्वरित कार्रवाई की गई है और आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments