Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में बसखारी में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में बसखारी में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

0

बसखारी अंबेडकर नगर। हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा अभियान के तहत सोमवार को भाजपाइयों ने बसखारी में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता रूद्र प्रसाद उपाध्याय, वीरेंद्र वर्मा सहित सैकड़ो भाजपाई शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत खंड विकास कार्यालय से हुई।जिसमें शामिल सैकड़ो भाजपाइयों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए बसखारी बाजार का भ्रमण किया। और आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरुक भी किया। तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत करने का एक प्रयास बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि तिरंगा फहराने से एकता और गर्व का संदेश प्रसारित होता है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा ने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सदाबृक्ष राजभर, केसी सिंह, लालजी यादव, प्रियंका चौरसिया, माधुरी राजभर, रामप्रसाद उपाध्याय, रहमतुल्ला काजी, प्रदीप राजभर आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version