Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जीवित्पुत्रिका व्रत पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुत्रों की दीर्घायु के लिए...

जीवित्पुत्रिका व्रत पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताओं ने किया व्रत

0

आलापुर अंबेडकरनगर। आस्था, श्रद्धा और मातृत्व भावनाओं का अनूठा संगम रविवार को क्षेत्रभर में देखने को मिला, जब पुत्रों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सैकड़ों माताओं ने निर्जला रहकर जीवित्पुत्रिका व्रत किया। गांव से लेकर कस्बों तक पूजा स्थलों पर भक्तिमय माहौल छाया रहा।

सुबह से ही महिलाएं पूजन सामग्री जुटाने में व्यस्त रहीं और दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ मंदिरों एवं पूजा स्थलों की ओर रुख किया। संध्या समय महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुत्रों की दीर्घायु की प्रार्थना करती दिखीं।

पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह का नजारा देखने को मिला। देवरिया बाजार स्थित हनुमान मंदिर, अकथरा नरायनपुर का अक्थरी माता मंदिर, कल्यानपुर, सहाबुद्दीनपुर, गिरैया बाजार, राजेसुल्तानपुर समेत कई गांवों और कस्बों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत कर आस्था व्यक्त की।

व्रत को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। फल, मिष्ठान और पूजन सामग्री खरीदने के लिए सुबह से ही दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। शाम होते-होते पूरा क्षेत्र धार्मिक उल्लास और उत्सव की छटा में सराबोर नजर आया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version