Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत जहांगीरगंज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर...

राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत जहांगीरगंज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित


आलापुर, अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय जहांगीरगंज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों को पंचायत संचालन एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर में मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार एवं सूर्यभान पटेल द्वारा पंचायतों की भूमिका, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास के नौ प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को गांव के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीत कुमार, सगीरा खातून, संगीता, राजमणि वर्मा, सन्तप्रसाद, फूलचंद, लालता प्रसाद वर्मा, त्रिभुवन, अमरजीत यादव, प्रहलाद निषाद, मंजुला यादव, मीरा यादव, सिंगारी यादव, साधना तिवारी, सीमा देवी एवं संजीव कुमार सहित कई अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत सचिवों में रामजीत यादव, अनूप कुमार मिश्रा, आलोक उपाध्याय, अंशिका श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार वर्मा एवं प्रियंका श्रीवास्तव ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments